Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   UKRAND staged a protest, district president and several others arrested

Roorkee News: उक्रांद ने किया प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष समेत कई गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
UKRAND staged a protest, district president and several others arrested
प्रदर्शन करते यूकेडी कार्यकर्ता। वीडियो ग्रैब
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी के स्वागत कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर वीआईपी को बचाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उस दौरान बड़ा हंगामा हो गया जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोक लिया और नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने जिला अध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान सहित कई कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की सूचना मिलने पर उक्रांद कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान के नेतृत्व में भगत सिंह मूर्ति तिराहे पर एकत्र हुए। वहां से भाजपा कार्यालय की ओर कूच किया। पहले कार्यकर्ताओं को भगत सिंह मूर्ति के पास रोका गया। इसके बाद मालवीय चौक और गणेशपुर पुल के निकट भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जिला अध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। भाजपा कार्यक्रम समाप्त होने तक उन्हें थाने में रखा गया। मास्टर दीपक लाखवान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और प्रदेश की गरिमा के मुद्दे पर उक्रांद हमेशा संघर्ष करता रहेगा। महिला नेता रितु कंडियाल और रेनू चंद्रा ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं की सुरक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। प्रदर्शन में केंद्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार सैनी, धर्मेंद्र शर्मा, विमल शर्मा, आनंद राज पनियाला, सत्येंद्र शर्मा, सुरेश कुकरेती, विजय शर्मा, अंकित राणा, राकेश चौहान, शकुंतला सती, रीना, बबीता रावत, प्रमिला पुंडीर, मीणा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed