{"_id":"688fabeee0e84cfcff075ffc","slug":"two-youths-who-went-to-eat-chowmein-were-attacked-and-injured-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-754702-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चाउमीन खाने गए दो युवकों पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चाउमीन खाने गए दो युवकों पर हमला, घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। चाउमीन खाने गए दो युवकों पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी घायलों को खींचकर घर भी ले गए और 10 हजार रुपये छीन लिए। शिकायत पर पुलिस ने कर्मवीर समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।
तांशीपुर निवासी सौराज ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसका बेटा सुनील कुमार साथी रोहित के साथ शाम के समय चाउमीन खाने के लिए गांव में ही एक दुकान पर गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। आरोपी दोनों को अपने घर खींचकर ले गए और उनकी जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी कर्मवीर, बंटी, मंजू और काला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।