फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two young men who came to buy clothes broke their heads

कपड़े खरीदने आए दो युवकों का सिर फोड़ा

Sat, 26 Oct 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two young men who came to buy clothes broke their heads
बुध बाजार में कपड़े खरीदने आए दो युवकों के साथ दुकानदार ने लेनदेन के विवाद में मारपीट की। आरोप है कि दुकानदार ने ईंट मारकर दोनों के सिर फोड़ दिए। इसके बाद दुकानदार अपनी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। दोनों युवकों ने कोतवाली पहुंचकर दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ी निवासी संदीप कुमार अपने दोस्त के साथ शुक्रवार की शाम बुध बाजार में कपड़े खरीदने गया था। कपड़े पसंद करने के बाद रुपये के लेनदेन के विवाद में दुकानदार से बहस हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने दोनों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर दुकानदार ने दोनों को बाजार में दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि अन्य दुकानदारों ने भी युवकों की पिट्राइ की। इतना ही नहीं दुकानदार ने ईंट उठाकर दोनों के सिर पर हमला कर दिया। जिससे दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। इसके बाद दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया। घायलों ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने दोनों को उपचार दिलवाया। शनिवार को दोनों ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दुकानदार फिलहाल दुकान बंद कर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed