फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two years after daughter's death

बेटी की मौत का दो साल बाद पता चला

Wed, 26 Apr 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 26 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बेटी से मिलने ससुराल पहुंचे मायके वालों को उस समय गहरा आघात लगा। जब बेटी के ससुराल वालों ने उन्हें घर में घुसने ही नहीं दिया। पड़ोसियों ने बताया कि जिस बेटी से वह मिलने आए हैं उसे मरे तो दो साल बीत चुके हैं। यह सुनकर परिजन रोने चिल्लाने लगे। साथ ही ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के गाजीवाला निवासी रविंद्र कुमार शर्मा अपनी पत्नी सुधा शर्मा और रिश्तेदारों के साथ बुधवार को सोलानीपुरम बेटी निधि शर्मा की ससुराल आए, लेकिन ससुराल के लोगों ने उन्हें घर के भीतर घुसने ही नहीं दिया। इस पर मायके वालों ने कहा कि उन्हें अंदर न आने दें, लेकिन उनकी बेटी और नाती से मिलवा मिलवा दिया जाए। जब ससुराल के लोगों ने बेटी को नहीं मिलवाया तो उन्होंने हंगामा शुरू दिया। थोड़ी ही देर में पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। पड़ोसियों ने बताया कि जिस बेटी से मिलने की वह जिद वह कर रहे हैं उसे मरे हुए तो दो साल हो चुके हैं। यह सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए और वह रोने चिल्लाने लगे। साथ ही बेटी की ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली रुड़की के एसआई भावसिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। रविंद्र कुमार शर्मा ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए अपने दामाद अनुज शर्मा और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


उधर, विवाहिता के पति अनुज शर्मा ने बताया कि दो साल पहले उनकी पत्नी की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी की मायके वालों से बोलचाल नहीं थी। वह आते-जाते भी नहीं थे। इसी कारण उन्होंने सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी को कोई तकलीफ न हो, इसलिए आते जाते नहीं थे
 पिता रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निधि शर्मा की शादी 8 मार्च 2004 में सोलानी पूरम निवासी अनुज शर्मा के साथ की थी। उन्होंने दहेज में बाइक दी थी, जबकि यह लोग कार की मांग कर रहे थे। उनके दामाद ने बाइक बेच दी थी। इस बात को लेकर उनके बीच थोड़ी नोकझोंक हुई थी। जिसके कारण बेटी की ससुरालवालों ने बेटी पर दबाव बनाया था कि वह अपने मायके वालों से संबंध न रखे। बेटी ने जब यह बात उन्हें बताई तो उन्होंने बेटी को कोई तकलीफ न हो, इसलिए उसकी ससुराल में आना जाना छोड़ दिया था।

बहन की शादी में नहीं आई थी निधि
 रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल को उनकी छोटी बेटी शालिनी की शादी थी। शादी का कार्ड उन्होंने निधि को भेजा था, लेकिन वह शादी में नहीं आई। बहन की शादी में न आने की बात से उन्हें शक होने लगा था। यही वजह है कि शादी निपटने के बाद वह बेटी निधि का हालचाल जानने के लिए रुड़की में उसकी ससुराल आए। जिस बात की उन्हें आशंका थी वही हुआ।

तेहरवीं के कार्ड से पड़ोसियों को पता चला निधि मर चुकी है
रविंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उन्हें निधि के मरने की जानकारी उस समय हुई जब उसके परिजनों ने तेहरवीं के कार्ड बांटे। उन्होंने बताया कि निधि कब और कैसे मरी उन्हें नहीं पता। क्योंकि उसके मरने की कोई जानकारी किसी पड़ोसी को नहीं दी गई। गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार किया गया।


विवाहिता के पति अनुज शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी निधि शर्मा की मौत बीमारी से हुई है। ससुराल के लोगों से उनकी बोलचाल बंद थी। इसलिए उसने उन्हें पत्नी के मरने की सूचना नहीं दी। निधि शर्मा के पिता रविंद्र कुमार शर्मा ने मामले हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। निधि की मौत कैसे हुई इसकी पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रदीप मिश्रा, एसएसआई, कोतवाली रुड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed