फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two women meet for a husband in Kotwali

दो महिलाएं एक पति के लिए कोतवाली में भिड़ीं

Sun, 03 Jan 2021 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two women meet for a husband in Kotwali
दो महिलाएं एक पति पर अपना हक जताते हुए कोतवाली में ही भिड़ गईं और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने दोनों को फटकार लगाकर शांत किया। इस बीच महिलाएं युवक को अपने पास रखने की जिद पर अड़ गईं। पुलिस दोनों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन महिलाएं अपनी जिद पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली में रविवार को दो महिलाएं पहुंचीं। उनके साथ एक युवक भी था। युवक पर दोनों अपना-अपना हक जताते हुए हंगामा करने लगीं। इस बीच एक महिला ने बताया कि उसकी युवक से करीब सात साल पहले शादी हुई थी, उसका एक बेटा भी है। जबकि, दूसरी महिला ने बताया कि उसकी युवक से तीन साल पूर्व मुलाकात हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। उसका भी एक बच्चा है।
विज्ञापन

दूसरी महिला, युवक को अपने पास रखने की जिद पर अड़ गई। इस पर पहली पत्नी ने ऐतराज जताया और हंगामा कर दिया। दूसरी महिला ने युवक की पहली पत्नी के बच्चों को भी साथ रखने की बात कही। इसे लेकर दोनों महिलाओं में नोकझोंक हो गई। काफी देर तक दोनों महिलाओं का कोतवाली में ड्रामा चलता रहा। पुलिस दोनों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन वे जिद पर अड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को पुलिस ने समझाकर घर भेजा। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक ने दोनों से शादी की हुई है। दोनों महिलाओं को आपस में निपटारा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed