फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two women flew chain from jewelers shop

ज्वेलर्स की दुकान से दो महिलाओं ने उड़ाई चेन

Sun, 04 Aug 2019 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two women flew chain from jewelers shop
ज्वैलर्स की दुकान पर गहने खरीदने के बहाने पहुंचीं दो महिलाओं ने सोने की चेन चोरी कर ली और फरार हो गई। चेन गायब देख ज्वैलर्स के होश उड़ गए। उन्होंने दुकान के अंदर तलाश की, लेकिन चेन नहीं मिली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दुकान में आई दोनों महिलाएं चेन चोरी करती नजर आईं। उन्होंने दोनों महिलाओं की आसपास तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद ज्वलेर्स ने कोतवाली जाकर पुलिस को शिकायत की और फुटेज भी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मलकपुर चुंगी पर आकाश गोयल की ज्वैलर्स की दुकान है। शनिवार दोपहर दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं और जेवर दिखाने की बात कही। आकाश गोयल दोनों को गहने दिखाने लगे। इस दौरान महिलाओं ने गले की चेन भी दिखाने को कहा। साथ ही चेन की अलग-अलग डिजाइन दिखाने की बात कही। आकाश चेन के डब्बे उठाने में व्यस्त हुए तो मौका देख दोनों महिलाओं ने एक डब्बे में रखी चेन चुरा ली और डब्बा बंद कर दिया। इसके बाद दोनों महिलाएं डिजाइन पसंद नहीं आने की बात कहकर चली गईं। आकाश गोयल ने डब्बे चेक किए तो एक चेन गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने दुकान में खोजबीन की, लेकिन चेन नहीं मिला। हारकर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दोनों महिलाएं चेन चोरी करती हुई नजर्र आइं। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed