फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two raids in making railway e-tickets with fake ID

फर्जी आईडी से रेलवे ई-टिकट बनाकर बेचने के दो अलग-अलग मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two raids in making railway e-tickets with fake ID
रुड़की। आरपीएफ ने बुधवार देर रात रुड़की के भगवानपुर और भंगेड़ी में अलग अलग छापा मारकर फर्जी यूजर आईडी से ई टिकट बनाकर ज्यादा मूल्य पर बेचते दो आरोपी रंगे हाथ धरे। भगवानपुर से 43 हजार, जबकि रुड़की से दो हजार के टिकट बरामद किए गए। इसके अलावा टिकट बनाने में इस्तेमाल लैपटॉप, प्रिंटर भी जब्त किए गए। दोनों पर रेलवे अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ क्राइम ब्रांच, मुरादाबाद की टीम ने रॉबिन कुमार शर्मा की अगुवाई में बुधवार देर रात भगवानपुर थानाक्षेत्र स्थित एक साइबर कैफे में छापा मारा। साइबर कैफे के संचालक विशाल सैनी पुत्र शिवकुमार सैनी निवासी मोहल्ला छिपियान, भगवानपुर को फर्जी पर्सनल यूजर आईडी से तैयार कर अवैध ई-टिकट बनाकर बेचते रंगे हाथ दबोचा। उसके पास से अलग-अलग आईडी से बनाए गए 43 हजार रुपये के 44 ई टिकट बरामद किए गए।
विज्ञापन

ये टिकट रुड़की और हरिद्वार जंक्शन से लखनऊ, रांची, रेवाड़ी, हरिद्वार दिल्ली, गाजियाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, बांदीकुई, चंडीगढ़, चेन्नई, अलवर, लुधियाना, अजमेर, जम्मूतवी व अन्य स्थानों के लिए बनाए गए थे। टीम ने लैपटॉप, प्रिंटर, वाई-फाई सिस्टम समेत 500 रूपए भी जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरपीएफ रुड़की चौकी ने चौकी प्रभारी रामभरोसे की अगुवाई में बुधवार देर शाम सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी गांव स्थित एक साइबर कैफे में छापा मारा। यहां फर्जी पर्सनल यूजर आईडी पर तैयार ई टिकट बेचते वारिस अहमद पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी भंगेड़ी को रंगे हाथ धरा गया। टीम ने उसके पास से दो हजार रुपए के दो ई- टिकट बरामद किए है। इसके साथ ही लैपटॉप, प्रिंटर, वाई-फाई सिस्टम समेत सात हजार, 160 रुपए जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed