फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two players from Roorkee won silver medals in Japan

Roorkee News: जापान में रुड़की के दो खिलाड़ियों ने जीते सिल्वर मेडल

Fri, 21 Nov 2025 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two players from Roorkee won silver medals in Japan
शाहपुर शीतलाखेड़ा से पैदल पद यात्रा में भाग लेते पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ।  संव
जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे 25वें समर डेफ ओलंपिक्स में रुड़की के अभिनव देसवाल और शौर्य सैनी ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। नेहरू नगर रुड़की में आयोजित एक कार्यक्रम में दोेनों खिलाड़ियों के परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
विज्ञापन




लोक जनशक्ति मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 80 देशों ने हिस्सा लिया है। यह ओलंपिक इवेंट हर चार साल में एक बार आयोजित होता है और इस बार इसकी मेजबानी जापान को मिली है। शौर्य सैनी ने 50 मीटर राइफल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। अभिनव देसवाल ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ी उत्तराखंड से खेलते हुए देश का प्रतिनिधित्व करते हैं जो प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व की उपलब्धि है। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी पिछले वर्ष जर्मनी में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में दोहरे पदक जीत चुके हैं। कार्यक्रम में अभिनव के पिता मनोज देसवाल और शौर्य के पिता शीलचंद सैनी को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। बधाई देने वालों में लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अनित चौधरी, कांग्रेसी नेता आशीष सैनी और डाॅ. रणबीर नागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed