फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two Minors Safely Reunited with Families

Roorkee News: दो नाबालिग सुरक्षित परिजनों से मिलवाए

Sat, 11 Apr 2026 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Two Minors Safely Reunited with Families
दरगाह क्षेत्र में बिना बताए घर से निकले दो नाबालिग बच्चों को कलियर पुलिस और चाइल्ड लाइन यूनिट ने सकुशल उनके परिजनों से मिलवाया।
विज्ञापन




पिरान कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हल्द्वानी के किदवई नगर बनभूलपुरा निवासी दो बच्चे अपने माता-पिता को बिना बताए ट्रेन से रुड़की होते हुए पिरान कलियर पहुंच गए थे। दरगाह क्षेत्र में दोनों बच्चों के घूमने की सूचना मिलने पर पुलिस व चाइल्ड लाइन टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को अपने संरक्षण में लिया।



पूछताछ में बच्चों ने अपने नाम हसनैन निवासी किदवई नगर बनभूलपुरा हल्द्वानी और अयान निवासी प्रेमनगर, लोनी गाजियाबाद बताए। उन्होंने बताया कि वे बिना परिजनों को सूचना दिए घर से निकल आए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों के परिजनों से संपर्क कर सूचना दी। बाद में दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस व चाइल्ड लाइन टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान टीम में कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed