{"_id":"69ff80e19e975bb1460b85b4","slug":"two-jcbs-seized-for-illegal-mining-roorkee-news-c-5-1-drn1027-966994-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अवैध खनन में दो जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अवैध खनन में दो जेसीबी सीज
विज्ञापन
मंडावर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने लाव्वा गांव के पास छापा मारकर अवैध खनन में लगी दो जेसीबी मशीनों को जब्त कर सीज कर दिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं में अफरातफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि शनिवार सुबह करीब सात बजे लव्वा गांव के पास एक सुनसान इलाके में जेसीबी की मदद से अवैध रूप से मिट्टी का उठान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को देखते ही खनन में लगे मजदूर और कुछ अन्य लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर चल रही दोनों जेसीबी मशीनों को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया।