फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two furnaces and 70 liters of raw liquor recovered

शराब की दो भट्ठी और 70 लीटर शराब बरामद

Thu, 13 Jan 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Two furnaces and 70 liters of raw liquor recovered
खानपुर में पुलिस द्वारा पकड़ी गई कच्ची शराब की भट्टियां। - फोटो : ROORKEE
पुलिस ने एक गांव में छापा मारकर शराब की दो भट्ठियों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। वहीं, दो लोगों को कच्ची शराब की तस्करी में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। साथ ही शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात खानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल को सूचना मिली थी कि तुगलपुर खालसा गांव के बाहर कुछ लोग भट्ठी चलाकर कच्ची शराब तैयार कर रहे हैं। पुलिस ने जंगल में छापेमारी कर शराब की भट्ठी पकड़ ली और शराब बना रहे गुरमुख निवासी तुगलपुर खालसा, नरेंद्र उर्फ लाडी निवासी चंद्रपुरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 20 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं, सहीपुर के खेतों में पुलिस ने छापा मारकर शराब की भट्ठी और एक आरोपी सुबा सिंह को पकड़ लिया। उसके पास से भी 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों जगहों पर पुलिस ने भट्ठियों और चार हजार लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया। उधर, सचिन निवासी प्रह्लादपुर को बीस लीटर और बघेल सिंह निवासी हस्तमौली को दस लीटर कच्ची शराब की तस्करी करते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed