फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two factories sealed for non-payment of revenue

राजस्व भुगतान नहीं करने पर दो फैक्टरियां सील

Mon, 06 Sep 2021 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two factories sealed for non-payment of revenue
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री को सील करती प्रशासनिक टीम। - फोटो : ROORKEE
राजस्व का भुगतान नहीं करने पर तहसील प्रशासन ने दो फैक्टरियों को सील कर दिया। करीब दो महीने पहले दोनों फैक्टरियों की आरसी जारी हुई थी। दोनों फैक्टरियों पर करीब 72 लाख रुपये का राजस्व बकाया है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र स्थित वर्धमान फैक्टरी में सीमेंट की चादरें बनाई जाती हैं। फैक्टरी प्रबंधन ने समय पर सेल टैक्स जमा नहीं किया। इससे फैक्टरी पर सेल टैक्स का करीब 33 लाख रुपये बकाया हो गया था। समय पर रुपये जमा नहीं करने पर सेल टैक्स विभाग ने प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन ने फैक्टरी की आरसी जारी कर राजस्व वसूली के लिए नोटिस जारी कर दिया गया था। वहीं, ट्रेडिंग इंजीनियरिंग इंटरनेशनल फैक्टरी में जनरेटर के पार्ट बनाए जाते हैं। इस फैक्टरी पर भी धीरे-धीरे यहां के श्रमिकों का करीब 39 लाख रुपये वेतन बकाया हो गया था। श्रमिकों ने वेतन नहीं दिए जाने पर कोर्ट की शरण ली थी। मामला कोर्ट में जाने के बाद प्रशासन ने फैक्टरी की आरसी जारी कर दी थी।
विज्ञापन

साथ ही राजस्व की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया था। दो महीने बाद भी दोनों फैक्टरियों ने पैसा जमा नहीं किया। ऐसे में सोमवार को प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार यशपाल सिंह राणा और संग्रह अमीन सोमदत्त फैक्टरी पहुंचे। इस दौरान फैक्टरी में काम चल रहा था। उन्होंने दोनों फैक्टरियों को सील कर दिया। साथ ही कर्मचारियों को फैक्टरी से बाहर निकलने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार यशपाल सिंह राणा का कहना है कि राजस्व नहीं देने पर दोनों फैक्टरियां सील की गई हैं। मौके पर सुंदरलाल, राजबीर सिंह, मोहम्मद इकराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed