फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two cases related to sloganeering in BSP MLA's public meeting

पाकिस्तान जिंदाबाद नारे के आरोप में केस दर्ज

Tue, 29 Mar 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two cases related to sloganeering in BSP MLA's public meeting
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी की जनसभा में नारेबाजी को लेकर उपजे विवाद में पुलिस ने करीब एक हफ्ते बाद दो मुकदमे दर्ज किए हैं। विहिप नेता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ विधायक की सभा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में केस दर्ज किया है तो वहीं विधायक के समर्थक की तहरीर पर एक न्यूज पोर्टल के खिलाफ झूठे तथ्यों पर वीडियो पोस्ट करने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शिवप्रसाद ने रुड़की में एसपी देहात को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने जीत के बाद 16 मार्च को विजय जुलूस निकाला था। आरोप है कि जनसभा में मंच से लिब्बरहेड़ी निवासी मेहरदीन ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे जिससे देशवासियों के सम्मान को ठेस पहुंची है। आरोप लगाया था कि उसने विवादित नारे लगाकर राज्य और लोक प्रशांति के विरुद्ध अपराध करने के लिए उत्प्रेरित किया है। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस को जांच कर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मेहरदीन खिलाफ राज्य और लोक प्रशांति के विरुद्ध अपराध करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, विधायक सरवत करीम अंसारी के समर्थक संसार सिंह निवासी मुंडलाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 मार्च को प्रशासन की अनुमति के बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें विधायक के समर्थक ने राजस्थान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर झूठा वीडियो वायरल कर इसे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना दर्शाया था। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर समाज में आपसी सौहार्द बिगाड़ने और जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। साथ ही कुछ लोगों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से वीडियो शेयर भी किया था। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक न्यूज पोर्टल और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ वीडियो क्लिप एकत्रित की गई हैं जिनके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में दो पक्षों की ओर से तहरीर मिली थी। दोनों के आधार पर दो मुकदमे दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
-पंकज गैरोला, सीओ, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed