फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two BSM students killed, one seriously injured in collision with roadways bus

Roorkee News: रोडवेज बस की टक्कर से बीएसएम के दो छात्रों की मौत, एक गंभीर

Wed, 15 Oct 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two BSM students killed, one seriously injured in collision with roadways bus
रामपुर चुंगी के पास बुधवार दोपहर रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। वहीं रोडवेज बस के चालक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन




अमृत और सोनी निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर थाना भगवानपुर और तेलूराम उर्फ सूरज निवासी सालियर साल्हापुर कोतवाली गंगनहर रुड़की बुधवार दोपहर बीएसएम स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। करीब दो बजे रामपुर चुंगी के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर अमृत और तेलूराम उर्फ सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। सोनी को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन




दुर्घटना के समय आसपास के लोगों ने रोडवेज बस को चारों ओर से घेर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेजा। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हुई है। तीसरे को गंभीर चोटें आईं हैं। बस चालक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed