फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two beef in beef smuggling

गोमांस की तस्करी में दो पर मुकदमा

Thu, 09 Mar 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोमांस की तस्करी करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद चालान कर दिया है। उधर एक मामले में गाय से लदे छोटे हाथी को रोकने पर हिंदू संगठनों एवं ग्रामीणों में मारपीट हो गई। हिंदू संगठन ने कई लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार की रात में सिकंदरपुर निवासी शहनवाज एवं फैजान कार में करीब एक क्विंटल गोमांस लेकर भगवानपुर की तरफ जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को घेराबंदी कर पकड़ लिया था। जिसमें से गोमांस बरामद किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरेापियों के खिलाफ गोमांस की तस्करी में मुकदमा कर उनका लिखा-पढ़ी के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को सिकरोढ़ा की ओर से गाय से लदा छोटा हाथी रोकने पर कुछ ग्रामीण हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ गए। आरोपियों ने संगठन के एक युवक की बाइक भी तोड़ दी। हिंदू संगठन की ओर से पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed