फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested with cash and jewelery worth lakhs

लाखों की नकदी और जेवरात के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with cash and jewelery worth lakhs
लक्सर। जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति और एक महिला को संदिग्ध दिखने पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उनके कब्जे से लाखों रुपये की नकदी व जेवरात बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि उन दोनों के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि वह रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की रात में कुंभ स्पेशल एक्सप्रेस की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक व्यक्ति व एक महिला संदिग्ध दिखाई दी। इस पर उन्होंने थाने लाकर उनसे पूछताछ की तो पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रूपेश रविदास निवासी ग्राम रहमत विगहा थाना अंगारी जिला नालंदा बताया, जबकि महिला ने अपना नाम पूर्णिमा गुप्ता निवासी महावीर चौक सहरसा थाना, जनपद सहरसा बिहार बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्णिमा गुप्ता की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब सात लाख 78 हजार की नकदी और छह लाख की ज्वेलरी मिली, जबकि रुपेश रविदास के कब्जे से सवा पांच लाख की नकदी और जेवर मिले। इसके बाद पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि उन दोनों के खिलाफ थाना सदर जिला सहरसा बिहार में मुकदमा पंजीकृत है। उन्होंने बिहार पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। बिहार पुलिस के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में थाना अध्यक्ष सुभाष चंद्र, दरोगा किशोर चंद्र तिवारी, हेड कांस्टेबल दलबीर सिंह नेगी, पुलिसकर्मी धर्मवीर सिंह, अनिल कुमार, मुकेश सिलोडी, देवेंद्र रावत और महिला कांस्टेबल अंशु रानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed