फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested with 120 kg of meat from a protected animal

Roorkee News: संरक्षित पशु के 120 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 120 kg of meat from a protected animal
पुलिस ने पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 120 किलो प्रतिबंधित मांस और पशु कटान में प्रयुक्त उपकरणों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कलियर के जवांईखेड़ा में एक व्यक्ति के घर में पशु कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापे मारे। छापे के दौरान पुलिस ने शहीद कुरैशी और शानू कुरैशी निवासी कलियर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से करीब 120 किलोग्राम मांस और पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। मांस की पुष्टि के लिए पशु चिकित्सक को बुलाकर नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने शहीद कुरैशी, शानू कुरैशी, भूरा, फरात, सुहैल और शादाब निवासी कलियर के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed