फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested in murder of BJP leader

भाजपा नेता की हत्या में दो हिरासत में लिए

Thu, 21 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Thu, 21 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

रुड़की/मंगलौर। भाजपा नेता राज सिंह की हत्या के पीछे पुलिस कोई ठोस कारण नहीं तलाश पाई। हालांकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर हुई पूछताछ में कुछ सुराग हाथ लगने की बात सामने आ रही है। बुधवार को तांशीपुर में राज सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारी फोर्स सहित अस्पताल व शमशान घाट पर मौजूद रही।

विज्ञापन


भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे राज सिंह का तांशीपुर गांव में घर पर बने पार्टी कैंप कार्यालय में दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइकसवार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जिलेभर में छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। हत्या के पीछे रंजिश, चुनावी टशन या संपत्ति विवाद समेत हर एंगल से पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बुधवार को अंतिम संस्कार के बाद एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल व प्रशिक्षु आईपीएस लोकेश्वर सिंह समेत आला अधिकारियों ने परिजनों व रिश्तेदारों से बातचीत कर हत्या की वजह खंगालने का प्रयास किया। खुलासा करने के लिए गंगनहर कोतवाली पुलिस और एसओजी को भी लगाया गया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिलने का दावा सूत्र कर रहे हैं। आला अधिकारियों ने जल्द खुलासे की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशेवर अपराधियों ने की हत्या
बदमाशों ने जिस सफाई के साथ भाजपा नेता की हत्या को अंजाम दिया है उससे माना जा रहा है कि वह पेशेवर रहे होंगे। पुलिस आसपास के शूटरों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। यह भी माना जा रहा है कि हत्या भाड़े के शूटरों से कराई गई है।

गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाएं
भाजपा नेता राज सिंह मिलनसार व सरल स्वभाव के थे। उनकी हत्या पर पूरे गांव में शोक की लहर है। गांव समेत आसपास के हर वर्ग के लोगों ने शमशान घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


गिरफ्तारी नौकरी व सहायता की मांग
सिविल अस्पताल रुड़की में पोस्टमार्टम के दौरान भाजपा नेता के परिवार से जुड़े लोगों ने पुलिस प्रशासन के सामने अपनी मांगे रखी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed