फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested for selling land by preparing fake documents

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने वाले दो दबोचे

Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling land by preparing fake documents
मृतक के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर खुर्द निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता कृपाल सिंह के नाम पर महाराजपुर खुर्द में कृषि भूमि थी। उनके पिता की मृत्यु 19 जनवरी 2005 को हो गई थी। पिता के नाम से महाराजपुर खुर्द निवासी होशराम, रामपुर रायगढ़ निवासी श्याम सिंह, शाहजपुर मिर्जापुर, जिला मुजफ्फरनगर निवासी कल्लू और कृपाल सिंह राठी उर्फ कृपाल सिंह ने फर्जी तरीके से तीन मार्च 2020 को फर्जी आधार कार्ड तैयार कराए। इसके बाद तहसील में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से होशराम के नाम जमीन का बैनामा कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि बाकरपुर चौराहे के पास खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होशराम और श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि कृपाल सिंह की मृत्यु के बाद परिवार दिल्ली चला गया था। जमीन की देखभाल करने वाला गांव में कोई नहीं था। होशराम ने पुलिस को बताया कि श्याम सिंह को वह कई वर्षों से जानता था। दोनों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करने की योजना बनाई थी। इसके बाद दोनों ने मृतक कृपाल सिंह के नाम के ही शख्स कृपाल सिंह राठी उर्फ कृपाल सिंह व कल्लू को अपनी योजना में शामिल कर लिया। जमीन को बेचने के बाद चारों ने रुपये बांट लिए थे। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed