फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two and a half thousand farmers will be deprived of elections and voting

ढाई हजार किसान रहेंगे चुनाव और मतदान से वंचित

Mon, 07 Oct 2019 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand farmers will be deprived of elections and voting
इकबालपुर शुगर मिल के भुगतान की बेरुखी झेल रहे किसान अब गन्ना समिति के चुनाव में भी हाशिये पर आ गए हैं। भुगतान न मिलने के कारण गन्ना समिति इकबालपुर में 2800 किसान बकायादार चल रहे हैं। इस स्थिति में गन्ना समिति के चुनाव में बकायादारों को वोट डालने व चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं होता है।
विज्ञापन

इन दिनों गन्ना समितियों में डेलीगेट के चुनाव को लेकर प्रक्रिया चल रही है। लक्सर और लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति की ओर से डेलीगेट के चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जबकि इकबालपुर गन्ना समिति का चुनाव कार्यक्रम नहीं हो पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक से दो दिन में चुनाव कार्यक्रम घोषित हो जाएगा। बताया जा रहा है कि अक्तूूबर में ही डेलीगेट के चुनाव हो जाएंगे। इसके बाद यह डेलीगेट अपने बीच से डायरेक्टर का चुनाव करेंगे और डायरेक्टर चेयरमैन का चुनाव करेंगे। यदि नियमों पर ध्यान दे तो जो किसान गन्ना समिति के बकायादार होंगे वह चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। अर्थात चुनाव लड़ने व चुनाव में मतदान करने का अधिकार उन्हें नहीं होगा। इकबालपुर गन्ना समिति में ऐसे किसानों की संख्या करीब 2800 है, जो बकायादार है। इकबालपुर गन्ना समिति में इस समय 33 हजार किसान शामिल हैं। इकबालपुर शुगर मिल का अभी दो साल का गन्ना भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed