फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two and a half thousand consumers lost electricity for six hours

ढाई हजार उपभोक्ताओं की बत्ती छह घंटे रही गुल

Mon, 09 Dec 2019 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand consumers lost electricity for six hours
11केवी पुरानी तहसील फीडर से जुड़े करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं को छह घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी, जिसके चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। बिजली के जर्जर पोल बदलने के लिए कट लगाया गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे गई बिजली जब देर तक नहीं लौटी तो उपभोक्ताओं ने फोन आदि के माध्यम से बिजली घर के साथ ही अधिकारियों से संपर्क किया। पता चला कि पुरानी तहसील क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोल को बदलने का कार्य चल रहा है। जिसके चलते आपूर्ति बंद की गई है। उपभोक्ता दिनेश कुमार, विवेक कुमार, संपूर्णानंद आदि ने ऊर्जा निगम पर कोई सूचना दिए बगैर बिजली काटने का आरोप लगाया। कहा कि इसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल ने बताया कि शाम को करीब चार बजे पोल बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed