फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two and a half lakh cash was blown by breaking the locks of the shop

परचून की दुकान की के ताले तोड़कर ढाई लाख की नकदी उड़ाई

Fri, 22 Jul 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh cash was blown by breaking the locks of the shop
अज्ञात चोरों ने परचून के थोक विक्रेता की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मानक चौक निवासी पुरुषोत्तम गोयल ने बैंक गली में परचून की थोक की दुकान कर रखी है। बृहस्पतिवार देर शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान पर लगे शटर के ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब ढाई लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर आसपास के लोगों ने शटर के ताले टूटे देख मामले की जानकारी दुकान स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने मामले की सूचना कस्बा चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा चौकी प्रभारी मनोज गैरोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed