फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two accused of robbing mobile phones were surrounded and caught

Roorkee News: मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी घेरकर पकड़े

Sat, 05 Oct 2024 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbing mobile phones were surrounded and caught
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में पुलिस और ग्रामीणों ने घेरकर मोबाइल लूट कर भाग रहे दो आरोपियों को दबोच लिया। दोनों को पुलिस ने कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इसमें से एक बीएससी का छात्र है। दूसरा नशा मुक्ति केंद्र चलाता है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गणेश विहार निवासी अनिल गोयल घर की तरफ जा रहे थे। इतने में पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी जेब से फोन छीन लिया और भागने लगे। अनिल ने उनका पीछा किया और शोर मचाया। ग्रामीणों ने पुलिस को भी तत्काल इसकी सूचना दी। तत्काल एसआई अकरम अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार आरोपियों को घेरकर दबोच लिया।
विज्ञापन




तलाशी लेने पर उनकी जेब से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट पेशी के बाद जेल लिए भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सागर गोस्वामी और निखिल गोस्वामी निवासी ग्राम गाधारोना कोतवाली मंगलौर बताया। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सागर गोस्वामी का नशा मुक्ति केंद्र है। वह नशा मुक्ति केंद्र संचालित करता है जबकि निखिल लंढौरा के हिमगिरी कॉलेज में बीएससी का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed