फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two accused involved in murder arrested

बारात में हुए विवाद पर मामा ने विशाला को मारी थी गोली

Tue, 08 Nov 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused involved in murder arrested
युवक की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बरात में हुए विवाद के चलते ही रिश्ते के मामा ने अपने भांजे के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

अकोढा कला गांव में 20 वर्षीय विशाल पुत्र शिवकुमार की हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई सुगम चौधरी ने रजनीश निवासी ग्राम सिरसका सहारनपुर व रितिक निवासी ग्राम अकोढा कला व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया था कि सभी 4 नवंबर 2022 को ओसपुर में बरात में गए थे, जहां पर सबने शराब पी थी। वहीं डीजे पर डांस करते समय विशाल का अपने चाचा जगबीर के साले रजनीश निवासी सहारनपुर से विवाद हो गया था। विशाल से बदला लेने में रजनीश के भांजे रितिक निवासी अकौढा कला ने भी साथ देने की बात कही थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट ने बताया कि रितिक ने रजनीश को तमंचा दिया था। रजनीश ने विशाल के घर पहुंचकर उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजन विशाल को अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट ने बताया कि राजनीश और रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक विशाल के भाई सुगम चौधरी ने पुलिस पर घटना में शामिल रितिक के पिता जगबीर को मुकदमे से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नामजद दी गई तहरीर में रजनीश, रितिक और रितिक के पिता जगबीर के नाम शामिल थे। पुलिस ने जगबीर का नाम बाहर निकाल दिया है। सुगम चौधरी ने कहा कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी जगबीर का नाम शामिल नहीं किया जाता है तो तो वह आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं इस संबंध में एसपी देहात एसके सिंह का कहना है कि पूरी पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाएगी है। जांच में जगबीर की पूरे मामले में भूमिका नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed