{"_id":"698c8ca22c0881d83e0312ce","slug":"two-accused-involved-in-deadly-attack-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-898905-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जानलेवा हमले में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जानलेवा हमले में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मारपीट और फायरिंग के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ाजट गांव में एक सप्ताह पूर्व मामूली बात पर दो गुटों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से फायरिंग की गई थी। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मंगलवार देर शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी उल्हेड़ा मोड़ पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम पवन राठी निवासी नारसन कलां एवं नितिन उर्फ चिंटू निवासी खेड़ाजट कोतवाली मंगलौर बताए। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।