फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Twenty people caught stealing electricity using illegal hook connections

Roorkee News: कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे 20 लोगों को पकड़ा

Sun, 21 Jun 2026 06:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Twenty people caught stealing electricity using illegal hook connections
भीषण गर्मी के बीच बिजली की भारी मांग और अघोषित कटौती से जूझ रहे मंगलौर क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार 20 जून को उपखंड अधिकारी अनुभव सैनी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्ला लालबाड़ा, मानक चौक और चुंगी नंबर-5 में 20 लोग सीधे केबल (कटिया) डालकर बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी अनुभव सैनी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कई घरों में भीषण गर्मी के बावजूद सीधे लाइन से एसी चलाए जा रहे थे। वहीं कुछ स्थानों पर हीटर का इस्तेमाल कर खाना बनाया जा रहा था। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बिजली चोरों ने आनन-फानन केबल खींचकर भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने मौके पर ही सबूत जुटा लिए। विभाग ने बिजली चोरी के सभी मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसडीओ अनुभव सैनी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की कि भीषण गर्मी के कारण बिजली का लोड क्षमता से अधिक बढ़ गया है। इस कार्रवाई के दौरान उपखंड अधिकारी अनुभव सैनी के साथ अवर अभियंता आशीष कुमार व लाइन स्टाफ की टीम प्रमुख रूप से मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed