फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Truck crushes bike rider, death

Roorkee News: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Thu, 08 May 2025 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Truck crushes bike rider, death
उत्तम शुगर मिल के पास सड़क पार कर रहे बाइक सवार मिलकर्मी को ट्रक ने कुचल दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेने के साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी निवासी राजीव कुमार (54) बाइक से उत्तम शुगर मिल ड्यूटी पर जा रहे थे। शुगर मिल के पास सड़क पार करते समय नारसन की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार कर्मी को चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आकर उत्तम शुगर मिलकर्मी राजीव कुमार की मौत हो गई है। चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed