फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Truck collided with bus, 20 passengers narrowly escaped

बस से टकराया ट्रक, बाल बाल बचे 20 यात्री

Tue, 17 Mar 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with bus, 20 passengers narrowly escaped
मंगलौर क्षेत्र में पीरापुरा तिराहे पर पलटे ट्रक को उठाती यातायात पुलिस की क्रेन। - फोटो : ROORKEE
हरिद्वार से दिल्ली जा रही रोडवेज से मंगलौर क्षेत्र में पीरपुरा तिराहे के पास ट्रक टकरा गया। इससे बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रक भी पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस यात्रियों को दूसरी बस से आगे रवाना किया। इस दौरान यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साढ़े 11 बजे रात में ही ट्रक को साइड करा दिया। बस में 20 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

सोमवार रात 10 बजे हरिद्वार से सवारियां लेकर दिल्ली के लिए चली थी। जैसे ही बस मंगलौर थाना क्षेत्र में पीरपुरा तिराहे पर पहुंची तो सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। बस में टक्कर लगते ही यात्रियों में अफरा तफरा मच गई। बस चालक ने जैसे तैसे बस को साइड किया। इस बस में 20 सवारी सवार थे। टक्कर लगते हुए ट्रक भी पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क पर भी कांच की बोतलें गिर गई। यह ट्रक गाजियाबाद से कांच की बोतल लेकर सिडकुल जा रहा था। ट्रक के पलटते ही हाईवे पर जाम लग गया। मंगलौर पुलिस ने जैसे तैसे एकतरफा वाहनों को निकाला। हाईवे पर जाम लगने की सूचना के बाद रुड़की से यातायात पुलिस के जवान मनोज कश्यप टीम के साथ क्रेन लेकर मौके पहुंचे। क्रेन की सहायता से साढ़े 11 बजे ट्रक को हाईवे से साइड किया। उसके बाद हाईवे का यातायात सुचारु हो पाया। रोडवेज बस चालक की ओर से मंगलौर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। यातायात निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि हाईवे पर ट्रक पलटने की सूचना के तुरंत बाद टीम को क्रेन लेकर रवाना किया गया था, तुरंत ही ट्रक को उठाकर साइड कर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed