Roorkee: हाईवे पर धू-धू कर जला ऋषिकेश से हरियाणा जा रहा ट्रक, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान
ऋषिकेश निवासी चालक ओमकार सिंह व परिचालक गुलाब सिंह रविवार रात ट्रक में ऋषिकेश से सामान भरकर हरियाणा के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि ट्रक जैसे ही मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल कलाम चौक के पास पहुंचा तो केबिन से धुआं निकलने लगा।
विस्तार
हाईवे पर जा रहे एक ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई। कुछ देर बाद ही ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मुश्किल से आग पर काबू पाया और ट्रक के पीछे भरे सामान को बचा लिया।
मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार ऋषिकेश निवासी चालक ओमकार सिंह व परिचालक गुलाब सिंह रविवार रात ट्रक में ऋषिकेश से सामान भरकर हरियाणा के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि ट्रक जैसे ही मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल कलाम चौक के पास पहुंचा तो केबिन से धुआं निकलने लगा। चालक और परिचालक कुछ समझ पाते इससे पहले ही केबिन में आग भड़क गई।
Roorkee: घर में घुसकर सब्जी विक्रेता की पत्नी की हत्या, सिर पर रॉड से किए वार, गहने भी लूटे
आग भड़कती देख चालक ने ट्रक हाईवे किनारे रोक लिया। इसके बाद चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई। साथ ही आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। फायरमैन गय्यूर अहमद ने बताया कि ट्रक के केबिन में तारों में शाॅर्ट सर्किट होने से हादसा हुआ है।