फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   truck broke the security wall of gangnahar, driver arrested

सुरक्षा दीवार तोड़कर मौत के मुहाने तक पहुंचा ट्रक

Sat, 13 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Sat, 13 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

एक अनियंत्रित ट्रक बीती रात धनौरी में सुरक्षा दीवार में ही घुस गया और उसे तोड़ते हुए गंगनहर के किनारे तक जा पहुंचा। इस दौरान चालक की बमुश्किल जान बच सकी।  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


 पिछले सप्ताह शुक्रवार को  सहारनपुर के गंगोह में विवाह समारोह से लौटते समय एक कार के धनौरी के निकट गंगनहर में गिर जाने से मिस्सरपुर, शाहपुर तथा अजीतपुर के पांच युवकों की मौत हो गई थी। इससे पहले और बाद में भी यहां कई हादसे होते-होते बचे। प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात भगवानपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार में ही जा घुसा। दीवार को तोडक़र यह ट्रक गंगनहर तक जा पहुंचा और गंगनहर में गिरते-गिरते बचा। कुछ लोगों ने सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि चालक बिनेश कुमार  एटा, यूपी का रहने वाला है। दुर्घटना के समय वह शराब पिए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed