{"_id":"56f18d784f1c1b567ff14d2a","slug":"trees-fell-on-electric-poles-disilluminato","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभों पर गिरा पेड़, बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभों पर गिरा पेड़, बत्ती गुल
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर में रेलवे रोड फीडर से लगे विभिन्न इलाकों की आपूर्ति 24 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हो सकी है। इससे पहले सोमवार की शाम करीब चार बजे तेज हवा से एक पेड़ जड़ से उखड़कर बिजली के खंभों पर गिर गया था, जिससे इससे लगे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। ऊर्जा निगम की मशक्कत के 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शहर के गणेशपुर, पीरबाबा कालोनी, लालकुर्ती, गीतांजलि विहार सहित अनेक हिस्सों में सोमवार को चार बजे के करीब अचानक बिजली गुल हो गई। बाद में मालूम चला कि नहर किनारे नए पुल के पास एक पेड़ जड़ से उखड़कर बिजली के खंभों पर गिर गया, जिससे कई तार टूट गए और रेलवे रोड फीडर से जुड़े विभिन्न इलाकों की बिजली गुल हो गई। लोगों की शिकायतों के बाद देर रात मालवीय चौक बिजली फीडर से आपूर्ति सुचारु की गई, लेकिन अधिक लोड होने के कारण यह जल्द ही जवाब दे गई।
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार को शाम पांच बजे तक ऊर्जा निगम कर्मी आपूर्ति सुचारु करने में लगे रहे, लेकिन नहीं हो सकी। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। इस संबंध में ऊर्जा निगम शहरी खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सती का कहना है कि लाइन पर पेड़ गिरने के कारण रेलवे रोड फीडर की आपूर्ति बंद की गई, जिसे ठीक करने का काम चल रहा है, जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन