Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Crocodile Enters Residential Area; Panic Among Villagers

Roorkee News: आबादी में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Sat, 21 Nov 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sat, 21 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Crocodile Enters Residential Area; Panic Among Villagers
मंगलौर। नारसन विकासखंड के गांव सिकंदरपुर मवाल में आबादी के बीच विशालकाय मगरमच्छ घुस आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव के बाहरी हिस्से में स्थित एक खेत और आबादी के नजदीक ग्रामीणों ने विशालकाय मगरमच्छ को रेंगते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम गांव पहुंची। टीम ने सबसे पहले ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और इसके बाद मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद कर्मचारियों ने रस्सियों और जाल की मदद से मगरमच्छ को काबू में कर लिया। वन दारोगा गुरमीत सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित वाहन से नजदीकी प्राकृतिक जलस्रोत गंगा नदी में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed