फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tree fell on the line, power failure of eight thousand

लाइन पर पेड़ गिरा, आठ हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल

Sat, 18 Sep 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on the line, power failure of eight thousand
ब्रह्मपुर बिजलीघर जाने वाली 33 हजार की लाइन पर एक पेड़ टूटकर गिर जाने से करीब आठ हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। ऐसे में लोगों को करीब पांच घंटे बिना बिजली के गुजारना पड़े। कुछ लोगों के घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। शाम करीब सात बजे बिजली सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हरिद्वार हाईवे के पास से गुजर रही 33 हजार की लाइन पर यूकेलिप्टस का एक पेड़ अचानक टूटकर गिर गया। ये लाइन ब्रह्मपुर बिजलीघर पर जाती है। पेड़ लाइन पर गिरने से बिजलीघर के रुड़की फीडर की सप्लाई ठप हो गई। ऐसे में रुड़की फीडर से जुड़े कान्हापुर, माजरा, गंगोत्रीपुरम, सैनीपुरम, मयूर विहार, शेरपुर, ब्रह्मपुर, मलकपुर आदि कॉलोनियों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई। कुछ देर तक लोग बिजली सप्लाई शुरू होने का इंतजार करते रहे। बाद में अधिकारियों को फोन करके पूछने पर लोगों को पेड़ गिरने से बिजली गुल होने की जानकारी मिली। करीब सात बजे तक भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। ऐसे में पांच घंटे की बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। कुछ लोगों के घरों में पानी की किल्लत गहरा गई।
विज्ञापन

हालांकि, शाम को आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन शाम को खाना बनाने में गृहणियों को परेशानी हुई। कॉलोनीवासी अमित कश्यप, मेघराज, सुभाष सैनी, रतिराम, गोविंद, मोंटी, सरोज, सावित्री, अनुराधा धीमान, सेठपाल आदि का कहना है कि ब्रह्मपुर बिजलीघर से बिजली की समस्या रोज आने लगी है। आए दिन लाइन में फाल्ट आने और अन्य कारणों से बिजलीघर चार से आठ घंटे बंद रहता है। उन्होंने विभाग को बिजलीघर की सप्लाई दुरुस्त करवाने की मांग की। शाम करीब सात बजे सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि लाइन पर गिरे पेड़ को हटाकर दोबारा तारों को ठीक करने में समय लगा। काम खत्म करते ही सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed