Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Travel to Haridwar will become easier with the bridge and four-lane road

Roorkee News: पुल और फोरलेन से आसान होगा हरिद्वार का सफर

Sat, 07 Nov 2026 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Travel to Haridwar will become easier with the bridge and four-lane road
हरिद्वार आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द ही जाम और लंबे वैकल्पिक रास्तों से राहत मिलने वाली है। रुड़की में अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक फोरलेन सड़क तैयार करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से सोलानी पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। पुल का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दोनों परियोजनाएं पूरी होने से स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों का सफर भी आसान होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोलानी पुल पर करीब चार साल से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। इसके चलते वाहन चालकों को हरिद्वार जाने के लिए लंबे वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। त्योहार और यात्रा सीजन में हरिद्वार रोड पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। वीकेंड पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक हरिद्वार पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पुल बनने से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से सोलानी पुल का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग के अधिशासी अभियंता सोनू त्यागी का कहना है कि अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक फोरलेन बनाने की स्वीकृति मिल गई है। सोलानी पुल का निर्माण कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। नए साल तक पुल को आवागमन के लिए खोलने का लक्ष्य है। इससे स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed