{"_id":"62127087d892c153d642467a","slug":"trap-of-encroachment-in-the-city-public-suffering-due-to-jam-roorkee-news-drn40457623","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अतिक्रमण का जाल, जाम से जनता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अतिक्रमण का जाल, जाम से जनता बेहाल
विज्ञापन
रुड़की मेन बाजार में दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चारों तरफ अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। अतिक्रमण से आए दिन शहर में जाम लगता है। जाम में आए दिन पुलिस, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन फंस रहे हैं बावजूद इसके अधिकारियों से ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अतिक्रमण के कारण सड़कें गली में तब्दील हो गईं हैं।
शहर को जाम मुक्त करने के लिए अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के तमाम दावे किए लेकिन यह दावे कभी धरातल पर नहीं उतर पाए। इसके चलते शहर में रोजाना जाम लग रहा है। सिविल लाइन बाजार, मेन बाजार, बीटी गंज बाजार में जाम लगना आम बात हो गई है। दुकानदारों ने सड़कों पर सामान फैला रखा है। सामान फैला होने से सड़कें गली में बदल गई हैं। नगर निगम पुल, नए पुल पर नजारा ऐसा हो गया है कि रेहड़ी और ठेली वालों ने अपना कब्जा कर लिया है। रविवार को एक बार फिर नए पुल पर जाम लग गया। बावजूद इसके पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास नहीं किया। ऐसे में लोगों ने खुद ही जाम खुलवाया। उधर, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।
सड़कों पर पार्क किए जा रहे वाहन
मेन बाजार से लेकर सिविल लाइन और बीटी गंज में दुकानों के बाहर सड़कों पर वाहनों को पार्क किया जा रहा है। वाहन पार्क करना भी जाम का मुख्य कारण है। कई चालक दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन पार्क करके चले जाते हैं। घंटों बाद वह लौटते हैं। ऐसे में लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।