फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Transport department's sleep broken due to uproar by tempo drivers

टेंपो चालकों के हंगामे से परिवहन विभाग की टूटी नींद

Thu, 30 Sep 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Transport department's sleep broken due to uproar by tempo drivers
टेंपो और निजी बस चालकों का विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। गुस्साए टेंपो चालकों ने बुधवार को हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही बस चालकों पर कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख परिवहन विभाग के अधिकारियों की कुंभकरणीय नींद टूटी और सड़क पर उतरकर बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सात बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन

टेंपो और बस चालकों में मंगलवार को रूट को लेकर विवाद हो गया था। टेंपो चालकों ने निजी बस चालकों पर गलत रूट पर बस चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से बात कर निर्धारित रूट पर ही बस चलाने की बात कही थी। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन बुधवार को टेंपो चालक फिर भड़क उठे। निजी बस चालकों पर कार्रवाई न होने से नाराज टेंपो चालकों ने जमकर नारेबाजी की। करौंदी गांव के पास परिवहन विभाग के चेक पोस्ट पर बड़ी संख्या में टेंपो चालक एकत्रित हुए और बसों को बंद करवाने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही परिवहन विभाग के अधिकारी पहुंचे और निजी बसों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने सात निजी बसों का चालान किया। साथ ही निर्धारित रूट पर बसें चलाने के निर्देश दिए। उधर, टेंपो चालक पप्पू, सतीश कुमार, फारूख, राजू, अफजल, नवीन, रहमान, सलमान, मन्नवर, हारुन, तसलीम और सूफियान आदि का कहना था कि करीब 40 प्राइवेट बस सहारनपुर से भगवानपुर होते हुए रुड़की पहुंच रही हैं जबकि निजी बसों का रूट भगवानपुर से चुड़ियाला होते हुए इकबालपुर से रुड़की है। रूट पर बस न चलने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि निजी बसों को निर्धारित रूट पर चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed