फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Transformer kept in population can cause accident

आबादी में रखा ट्रांसफार्मर हादसे को दे रहा दावत

Sun, 21 Nov 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Transformer kept in population can cause accident
भगवानपुर क्षेत्र के रायपुर गांव में रास्ते में रखा ट्रांसफार्मर जिसके कारण लोगों का आने जाने मे? - फोटो : ROORKEE
गांव रायपुर के ग्रामीण कई बार गांव में रखे ट्रांसफार्मर को दूसरे स्थान पर रखने की मांग कर चुके हैं, लेकिन ऊर्जा निगम और अन्य अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रायपुर में आबादी के बीचोंबीच रास्ते में ट्रांसफार्मर लगा है। इसके तार भी जमीन पर लटके हैं। ऐसे में ग्रामीणों को हादसा होने का डर बना है। इतना ही नहीं, स्कूली बच्चे भी इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका रहती है। ग्रामीण कई बार ऊर्जा निगम और तहसील दिवस में जिलाधिकारी से ट्रांसफार्मर दूसरी जगह रखने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इससे ग्रामीणों में भारी गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर दूसरी स्थान पर बदलने के लिए जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ था तो ऊर्जा निगम के बाहर धरना दिया जाएगा।... रजनी देवी निवर्तमान प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर रास्ते पर होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने जाने में हादसे का डर बना रहता है। ऊर्जा निगम की लापरवाही से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी जिम्मेदारी ऊर्जा निगम की होगी। -अमित कुमार, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed