{"_id":"6ac4ee6f7585c75b1e000568","slug":"transformed-look-of-the-cremation-ground-approach-road-brings-relief-to-city-residents-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1083510-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: श्मशान घाट मार्ग की बदली सूरत, नगरवासियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: श्मशान घाट मार्ग की बदली सूरत, नगरवासियों को मिली राहत
विज्ञापन
इमलीखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से बदहाल पड़े श्मशान घाट मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है। जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से मार्ग पर मिट्टी डालकर उसे समतल किया गया जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
इमलीखेड़ा से श्मशान घाट तक पहुंचने वाला यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से अंतिम संस्कार के समय परिजनों और ग्रामीणों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। इसको लेकर क्षेत्रवासी लंबे समय से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे थे।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने निजी स्तर पर पहल की और नगरवासियों के सहयोग से मार्ग सुधार कार्य शुरू कराया। जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से मिट्टी डालकर रास्ते को समतल किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट तक पहुंचने वाला मार्ग गांव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
इसके सुधरने से अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी वहीं सामान्य दिनों में भी आवागमन सुगम होगा। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज सैनी, सत्यप्रकाश सैनी, अमित सैनी, अभिषेक सैनी, बिशन सैनी, दीपक सैनी, अनिकेत सैनी, संदीप सैनी, मधुसूदन, सतवीर सैनी, अजय सैनी, शिव कुमार और अंकुश सैनी आदि शामिल रहे।