{"_id":"6223b949c59fcb71902245be","slug":"transaction-turned-out-to-be-a-case-of-car-and-cash-robbery-roorkee-news-drn4056930170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी और नकदी लूट का मामला निकला फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी और नकदी लूट का मामला निकला फर्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉर्म से मुर्गे से भरी गाड़ी और डेढ़ लाख रुपये से अधिक लूट का मामला लेनदेन का निकला। हालांकि, मामले का खुलासा होने से पहले ही पुलिस छह लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर चुकी थी।
लंढौरा निवासी इरफान का रेलवे स्टेशन मार्ग पर मुर्गी फॉर्म है। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे रुड़की निवासी सागर बेनीवाल अपनी पिकअप से फॉर्म पर मुर्गा लेने आया था। सागर ने बताया कि उन्होंने 12 क्विंटल मुर्गा गाड़ी में भर लिया। इस बीच दो कारों से छह लोग आए और चालक व फॉर्म में तैनात युवक का मोबाइल छीन लिया। बाद में कार सवारों ने मुर्गे से भरी गाड़ी और एक लाख 61 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई थी। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही मुर्गे से लदी गाड़ी पकड़कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही तीनों को पुलिस चौकी ले आई थी। पुलिस ने गाड़ी स्वामी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि जांच में मामला लेनदेन का निकला है। दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।