फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Trains will halt at Sarsawa Railway Station for three days

Roorkee News: तीन दिन सरसावा रेलवे स्टेशन पर होगा ट्रेनों का ठहराव

Mon, 03 Aug 2026 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Trains will halt at Sarsawa Railway Station for three days
सरसावा में आयोजित होने वाली धार्मिक समारोह के दौरान अगस्त माह के आखिर और सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में नियमित ट्रेनों को सरसावा रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इनमें लक्सर और रुड़की से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि अंबाला मंडल के सरसावा में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान 31 अगस्त से 2 सितंबर तक चंडीगढ़ - लखनऊ - चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर - हरिद्वार - अमृतसर एक्सप्रेस, लखनऊ - चंडीगढ़ - लखनऊ एक्सप्रेस, श्री गंगानगर एक्सप्रेस, बाड़मेर - ऋषिकेश - बाड़मेर एक्सप्रेस, दिल्ली - जालंधर सिटी - दिल्ली एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर - ऋषिकेश - श्री गंगानगर एक्सप्रेस, बरौनी जंक्शन - अंबाला - बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस और रामनगर - चंड़ीगढ़ - रामनगर एक्सप्रेस ट्रेनों को सरसावा रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। इस दौरान यह ट्रेनें सरसावा रेलवे स्टेशन पर एक मिनट ठहरकर चलेंगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अयोध्या में पांच मिनट ठहरेंगी सियालदह और गंगा सतलुज एक्सप्रेस : सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में सचालित होने वाली 13307 - 08 धनबाद - फिरोजपुर - धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस और 13151 - 52 कोलकाता - जम्मूतवी - कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस ट्रेनों का अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर ठहराव के समय में वृद्धि की गई। दोनों ट्रेनें अब अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट के बजाय 5 मिनट ठहरकर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed