{"_id":"21cea90a8f0f5d2f0fe738940e6a76b7","slug":"training-delivered-to-quake-resistant-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप प्रतिरोधी भवन निर्माण के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप प्रतिरोधी भवन निर्माण के लिए दिया प्रशिक्षण
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरिद्वार एवं आईएमडीआरआरके संयुक्त प्रयास से स्मार्ट मेसन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर किया गया। जिसमें राजमिस्त्रियों को भूकंप प्रतिरोधी मकान बनाए जाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंथुरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आईएडीआरआर का गठन सहयोग इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा उसके उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए किया गया। सहयोग इंडिया फाउंडेशन एक संस्था है। जिसे आईआईटी रुड़की के छात्रों द्वारा गठित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंशुमान शुक्ल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भूकंप के संबंध में विभिन्न जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 50 से अधिक राजमिस्त्री उपस्थित रहे।