फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Traffic stopped on Kanwar track, heavy police force deployed

Roorkee News: कांवड़ पटरी पर आवाजाही बंद, भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 04 Feb 2025 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped on Kanwar track, heavy police force deployed
पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश के बाद पुलिस ने दोनों के कैंप कार्यालय पर जाने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों को लंबी दूरी तय कर आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने बैरिकेड हटाने की मांग की है। वहीं, पांच फरवरी को होने वाली महापंचायत स्थगित के बाद दोनों के कैंप कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन




पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार दोनों के ही प्रशासनिक भवन वाली लाइन में गंगनहर पटरी किनारे कैंप कार्यालय हैं। दोनों के कार्यालयों की दूरी भी करीब ही है। पिछले दिनों दोनों के बीच हुए विवाद के बाद सुरक्षा की दृष्टि से इनके कार्यालय पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने गंगनहर पटरी मार्ग बोट क्लब और एसबीआई रोड के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर रखी है। लोग हाईवे से होकर आने को मजबूर हो रहे हैं। बैरिकेडिंग को लेकर लोगों में गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस अधिकारियों से बैरिकेडिंग हटवाकर आवाजाही शुरू कराने की मांग की है। उधर, बुधवार को होने वाली महापंचायत भले ही स्थगित हो गई है लेकिन इसके बाद भी पुलिस का दोनों के कैंप कार्यालय पर कड़ा पहरा हो गया है। पुलिस किसी को भी गंगनहर पटरी से जाने की अनुमति नहीं दे रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि भले ही महापंचायत स्थगित हो गई है लेकिन पुलिस सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। दोनों के कैंप कार्यालय पर पुलिस तैनात की गई है और बैरिकेड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed