{"_id":"5762ec144f1c1bc16f11b607","slug":"tractor-trolley-crushed-the-bike-riders-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने पर हुई मौत के विरोध में जमा लोगों की भीड़
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम खानपुर लक्सर मार्ग पर खनन से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ओवरलोडेड वाहनों की दिन में एंट्री बंद करने की मांग को लेकर हंगामा भी किया।
दुर्गागढ़ निवासी 40 वर्षीय सीताराम अपने 12 वर्षीय पुत्र के साथ यूपी के सिताबपुरी गांव अपनी ससुराल से लौट रहा था। जैसे ही वह खानपुर-लक्सर मार्ग पर खानपुर तिराहे के पास पहुंचा, सामने से आ रही रेत-बजरी से लदी ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। दुघर्टना होते ही ट्रैक्टर चालक भाग खड़ा हुआ। बाइक सवार को बामुश्किल ट्रैक्टर ट्राली के नीचे से निकाला गया। निकाला। खानपुर के पूर्व प्रधान मदन शास्त्री ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। खानपुर थानाध्यक्ष नवीन जुराल मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अपनी गाड़ी से लक्सर अस्पताल भिजवाया, लेकिन सीताराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है जबकि सीतारम का पुत्र सही सलामत है। पुलिस ने खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर थाने लाकर खड़ा कर दिया है। बाइक सवार की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने खानपुर तिराहे पर दिन में भारी वाहनों की एंट्री बंद करने की मांग को लेकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
काम नहीं आ सकी एंबुलेंस
खानपुर। ट्रैक्टर ट्राली से कुचले जाने के बाद सीताराम को तुंरत ही इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती, लेकिन न तो 108 एंबुलेंस आई और न पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिह चैंपियन द्वारा खानपुर सीएचसी की दी हुई एंबुलेंस ही सीताराम के काम आ सकी। सीएचसी की एंबुलेंस के न पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठ रही है। बाद में खानपुर थानाध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल भिजवाया था।
विज्ञापन