फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tortured student molested, molested father

छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने छोड़ा स्कूल, पिता से मारपीट

Mon, 23 Sep 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tortured student molested, molested father
कक्षा की नौ की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूल जाना छोड़ दिया। इतना ही नहीं युवक ने छात्रा के दो छोटे भाइयों को भी स्कूल न जाने की धमकी दी। विरोध करने पर युवक ने छात्रा के पिता से मारपीट कर दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी ग्रामीण दूध बेचता है। गांव स्थित स्कूल में ही उसकी बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। आरोप है कि करीब दस दिन से गांव का एक युवक स्कूल आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने 20 सितंबर से स्कूल जाना बंद कर दिया। परिजनों ने कारण पूछा तो वह रोने लगी। छात्रा ने बताया कि गांव का एक युवक स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करता है। इसकी वजह से वह स्कूल नहीं जा रही है। आरोप है कि इसी बीच छात्रा के साथ कक्षा छह और सात में पढ़ने वाले दो उसके छोटे भाई भी स्कूल नहीं गए और घर वापस आ गए।
विज्ञापन

परिजनों के पूछने पर उन्होंने बताया कि एक युवक रास्ते में मिला था। उसने बहन को साथ लेकर आने पर ही स्कूल जाने देने की बात कही। बच्चों की बात सुनने के बाद पिता युवक के घर पहुंचा। आरोप है कि युवक ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही धमकी देकर घर से भगा दिया। सोमवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनचलों की जमकर की धुनाई
रुड़की। स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रों पर अश्लील फब्तियां कस रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक स्कूल में छुट्टी होने के बाद छात्राएं बाहर निकल रही थीं। स्कूल के बाहर ही दो युवक घूम रहे थे और वह छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। छात्राओं ने शोर मचाया तो दोनों युवक भागने लगे, लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed