फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Today Shivratri, the pagoda of the city decorated

आज शिवरात्रि, सजे शिवालय

Thu, 05 Aug 2021 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Today Shivratri, the pagoda of the city decorated
रुड़की। श्रावण शिवरात्रि का पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा, जिससे भगवान को जलाभिषेक करने का कई गुणा पुण्य फल मिलेगा। शुक्रवार को शिवरात्रि पर्व मनाने के लिए शिवालयों को फूल-मालाओं से सजाया गया है। श्रद्धालु इस बार दो दिन तक शिवरात्रि योग में जलाभिषेक कर सकेंगे।
विज्ञापन

पंडित राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे चतुर्दशी प्रारंभ होगी, जो अगले दिन शाम सात बजे तक रहेगी। शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग एवं आर्द्रा नक्षत्र होने से यह योग सभी कार्यों की सिद्धि कराने वाला होगा। शिवरात्रि पर चार पहर की विशेष पूजा फलदायी होती है, जोकि सुबह के समय साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक होगी, जबकि दोपहर की पूजा 12 बजकर पांच मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक होगी। शाम को पूजा सात बजे से रात्रि 9.40 तक होगी। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। विधान के अनुसार संतान कामना के लिए गाय के दूध, धन प्राप्ति के लिए गन्ने का रस, बुद्धि प्राप्ति के लिए मीठा जल, रोग शांति के लिए कुश का जल, असाध्य रोगों से मुक्ति के लिए शहद, पशुधन प्राप्ति के लिए दही आदि द्रव्यों से भगवान को अभिषेक कराने से मनोकामना पूर्ण होती है। इस दिन भगवान शिव को पंच अमृत से स्नान कराने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed