{"_id":"69049cae54895fd50a0f3a03","slug":"three-village-people-beaten-case-registered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-823233-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गांव के तीन लोगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गांव के तीन लोगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम टांडा जीतपुर गांव में एक व्यक्ति को गांव के ही तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महेंद्र सिंह निवासी टांडा जीतपुर बुधवार रात अपने घर से अपने खेत के पास बने घेर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में टांडा जीतपुर गांव के ही तीन लोग खड़े हुए थे। तीनों ने रास्ते से गुजर रहे महेंद्र को रोककर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद पीड़ित ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर मारपीट करने वाले तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भिक्कमपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मंजीत, काका और आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।