फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three Vande Bharat trains will pass through Roorkee

तीन वंदे भारत ट्रेन रुड़की से होकर गुजरेंगी : कल्पना सैनी

Fri, 24 Feb 2023 09:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
Three Vande Bharat trains will pass through Roorkee
तीन वंदे भारत ट्रेन रुड़की से होकर गुजरेंगी। साथ ही रुड़की समेत प्रदेश के 10 रेलवे स्टेशनों का अमृत स्टेशन के रूप में कायाकल्प होगा। राज्य सभा सांसद डाॅ. कल्पना सैनी ने रुड़की में प्रेस कांफ्रेंस कर यह बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि रेलवे बजट में उत्तराखंड का खास ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन

रुड़की के गांधी शिल्प कन्या इंटर कॉलेज में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा भाजपा की केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति आदिवासी जनजाति से हैं, यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है क्योंकि महिला सशक्तीकरण के लिए यह बड़ा उदाहरण हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक है। यह बजट लोगों को जोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट में अब तक का सर्वाधिक बजट रेलवे का है, जिसमें उत्तराखंड को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। इस बजट में प्रदेश को 10 अमृत स्टेशन मिले हैं। इसमें रुड़की भी शामिल है। अमृत स्टेशन का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही रुड़की में तीन वंदेभारत ट्रेन भी जल्द चलेंगी। इसके साथ ही कोरोना काल से पहले बंद की गई पैसेंजर ट्रेनों को शुरू करने के लिए रेल मंत्री को उनकी ओर से पत्र दिया गया है। जल्द ही वह ट्रेनें भी शुरू होंगी। सर्वे में आया है कि अर्थव्यवस्था में भारत विश्व में 10वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत जल्द ही नंबर एक पर पहुंचेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed