फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three TTs collected in recovery

वसूली में धरे गए तीन टीटी

Fri, 14 Apr 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Fri, 14 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

बड़ौदा हाउस से पहुंची विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार सुबह रुड़की रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों का निरीक्षण किया। करीब 11 बजे रुड़की से गुजरने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में जांच के दौरान एक टीटी के पास घोषित राशि से अधिक नगदी बरामद हुई। वहीं योगा एक्सप्रेस में भी दो टीटी के पास घोषित राशि से अधिक नगदी मिली। टीम ने डीआरएम को सूचना देने के बाद अधिक राशि रेलवे एकाउंट में जमा करा दी। तीनों टीटी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई। वहीं स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर एक में संचालित कैंटीन में एमआरपी से अधिक मूल्य पर सामान बेचने का मामला सामने आने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

बड़ौदा हाउस से विजिलेंस इंस्पेक्टर विपिन सिसोदिया और अमित शर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची। रुड़की में स्टेशन अधीक्षक और स्टेशन मास्टर को सूचित करने के बाद टीम ने पहले यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की जांच की। शताब्दी एक्सप्रेस में जांच के दौरान एक टीटी एवं योगा एक्सप्रेस में दो टीटी के पास अधिक नगदी पाई गई। मालूम हो कि ट्रेन में चलने से पहले टीटी को अपने पास रखी नगदी को ईएफटी में दर्ज करना पड़ता है। इसके बाद ही वह यात्रियों के टिकट की जांच करते है।
विज्ञापन


बाद में विजिलेंस की टीम ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। विजिलेंस टीम में शामिल इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया का कहना है कि तीन टीटी यात्रियों से वसूली करते धरे गए हैं। इसके अलावा एमआरपी से अधिक मूल्य पर सामान बेेचने के मामले में कैंटीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति मुख्यालय को भेजी गई है। साथ ही टीटी से बरामद अधिक राशि को रेलवे एकाउंट में जमा करा दिया गया है। यही नहीं उन्होंने कहा कि अगर दोबारा स्टेशन पर किसी तरह की शिकायत सामने आती है तो स्टेशन अधीक्षक और वाणिज्य निरीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed