{"_id":"69a0953bfa2f154482016ec4","slug":"three-trains-including-janata-and-kathgodam-express-will-run-late-roorkee-news-c-5-1-drn1027-910496-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: देर से चलेंगी जनता और काठगोदाम एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: देर से चलेंगी जनता और काठगोदाम एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें
विज्ञापन
रायवाला और देहरादून रेलवे स्टेशन के मध्य पांच महीनों तक मेगा ब्लॉक के कारण मार्च से लेकर अगस्त माह तक ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा। इस दौरान होने वाले कार्यों के दौरान सप्ताह में तीन दिनों तक तीन ट्रेनों को 15 से लेकर 90 मिनट तक नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रायवाला व देहरादून रेलवे स्टेशनों के बीच 11 मार्च से 14 अगस्त तक होने वाले कार्यों के दौरान सप्ताह के तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 4 घंटों का ट्रैफिक और पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान मार्ग पर ट्रेनों को नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि ब्लॉक के दौरान 11 मार्च से 14 अगस्त के बीच 14119 काठगोदाम - देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को विभिन्न तिथियों में देहरादून में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसके अलावा 15119 बनारस - देहरादून एक्सप्रेस जनता एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट और 12401 कोटा - देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य के कारण ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -