{"_id":"69d10988013ba92f890ce6bd","slug":"three-tractor-trolleys-were-seized-and-seized-roorkee-news-c-5-1-drn1027-937974-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर किया सीज
विज्ञापन
रायसी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गंगा क्षेत्र में छापा मारा। छापे के दौरान अवैध खनन में लगे तीन वाहनों को पुलिस ने पकड़ लिया। यहां मौजूद कुछ अन्य लोग अपने वाहन लेकर मौके से भाग निकले। पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है।
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह ने अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार रात को पुलिस को रायसी चौकी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर चौकी प्रभारी अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ देर रात को प्रतापपुर गांव के समीप गंगा क्षेत्र में छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर यहां अवैध खनन में लगे लोग अपने वाहनों को लेकर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन ट्रैक्टर-्रट्रॉलियों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया है। अवैध खनन पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।